चौक स्टेडियम मे 100 की संख्या के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर 100 करोड़ टीके का मनाया जश्न

सिद्धान्त सिंह :

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में चौक स्टेडियम मे 100 की संख्या के आकार में मानव श्रृंखला बना कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कोरोना टीकाकरण की दिशा में गुरुवार को 100 करोड़ 62लाख से अधिक टीकाकरण पूर्ण करने वाला विश्व का दूसरा देश बन इतिहास रचने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी , अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, मंत्री अतुल सिंह, सचिन सोनकर ,आशुतोष तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा, आनंद तिवारी, विराज दीक्षित एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।