अयोध्या कूच के लिए विहिप ने निकाली जनजागरण यात्रा

विहिप जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्म सभा के लिए निकली यात्रा

          हरदोई- श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर हरदोई से 25 नवम्बर को अयोध्या कूच करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नगर के गांधी भवन मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर भर में घूमते हुए गांधी भवन मैदान में समाप्त की गई।
       उपस्थित राम भक्तों को सम्बोधित करते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्म सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर स्थित बड़े भक्त माल जी बगिया पर लाखों की संख्या में रामभक्त रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले से दस हजार राम भक्त 24 नवम्बर को अयोध्या के लिए कूच करेंगे।
             उन्होंने कहा कि सहस्त्राब्दि का विश्व का सबसे बड़ा जनान्दोलन, जन्मभूमि आन्दोलन में किसी की कृपा और अनुग्रह के आधार पर न प्रारम्भ हुआ और न ही चला बल्कि प्रबल हिन्दू जागरण और हिन्दू समाज के श्रद्धा के बल पर यह आन्दोलन चल रहा है। न्यायालय जन भावनाओं की अनन्त काल तक उपेक्षा नहीं कर सकता अब निर्णायक संग का समय आ गया है। संतों और हिन्दू समाज ने मांग किया मंदिर निर्माण का अब एकमेव मार्ग केन्द्र सरकार संसद ने कानून बनाकर सोमनाथ मंदिर के तर्ज पर श्रीराम भूमि पर मंदिर निर्माण का प्रशस्त करे। क्योंकि यह करोड़ों हिन्दुओ के आस्था का प्रश्न है।