बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे मंझनपुर नगरवासी

तोहफे में मिले चार्ज को नहीं संभाल पा रहे अधिशासी अधिकारी ।

कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका परिषद में विकास के नाम पर लोगों को धोखा मिल रहा है। आलम यह है कि विद्युत पानी जैसी आम जरूरतों के लिए लोगों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है। जबकि नगर के विकास का ढ़िढोरा पीटा जा रहा है। दो नगर पालिका का चार्ज होने से ईओ भी नगर की समस्याओं का निस्तारण करा पाने असमर्थ दिख रहें है। ऐसे में कस्बाईयों को दैनिक क्रियाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है।

भरवारी नगर पालिका में तैनात ईओ गिरीश चंद्र पर अफसरों की कृपा कुछ इस कदर बरसी कि एक के साथ एक नगर पालिका परिषद का चार्ज उन्हें तोहफे में दे दिया गया है। जबकि भरवारी नगर पालिका परिषद के इलाकाई लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में शामिल दर्जनों गांव का विकास कार्य ठप पड़ा है। लोग विद्युत, पानी, साफ सफाई की समस्याओं से जूझ रहें है। जो कार्य हुए है उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं हाल अब मंझनपुर नगर में भी दिख रहा है। कस्बे के आयुष, गोलू, आशीष, का कहना है कि नवगत ईओ के चार्ज लेने के बाद से मंझनपुर नगर पालिका परिषद में विद्युत पानी की समस्या बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से गांधी नगर में पानी की समस्या बनी हुई है। कभी विद्युत फाल्ट तो कभी कर्मचारियों की लापरवाही से समय से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को सुबह 8 बजे तक पानी सप्लाई नहीं शुरू हो सकी। ईओ का फोन न उठने से लोगों को संतोषजनक उतर भी नहीं मिल पा रहा है। परेशान कस्बाईयों ने मामले की शिकायत सीएम से की है।

जिला संवाददाता I V 24 News मसुरिया दीन मौर्य 9621680231