पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का सङ्कल्प

टड़ियावां/हरदोई : शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय प्रांगण में डॉ ऋचा शुक्ला एवं केन्द्र स्टाफ़ द्वारा कदम्ब, आंवला, जामुन, नीम, केशिया, पाकर आदि के 30 पौधे रोपित किए गए।

इस मौके पर सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। श्रीमती डॉ ऋचा शुक्ला ने कहा कि पौधे ही समस्त जीवों के जीवन का आधार हैं। हमारा सम्पूर्ण जीवन पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। जीवन के लिए नितान्त आवश्यक प्राण वायु हमें इन्हीं से प्राप्त होती है। अतएव अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण से ही सुखद जीवन की परिकल्पना की जा सकती है। इस मौके पर कपिल देव शुक्ला, आत्म प्रकाश मिश्रा, तेजपाल, उदयराज, राकेश, प्रवीण मिश्रा, मधुरपाल आदि मौजूद रहे।