दीपावली है हमारा पवित्र त्यौहार

दिवाली आयी दिवाली आयी,
खुशियों की बहार है लायी।
हर घर जगमग दीप जलायें,
श्रीराम जी की याद दिलायें।
दीपावली है हमारा पवित्र त्यौहार,
हर घर में है खुशियों का समाहार।
राम ने रावण पर विजय है पायी,
हर घर से बुराई है मिटायी।
रंग-विरंगी रंगोली है बनायी,
इस त्योहार की शान बढ़ायी।
सब ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी,
पटाखों ने इस त्यौहार में धूम मचायी।
हर घर में लक्ष्मी माँ आयीं,
दीपावली की शुभकामना लायीं।

संजना (11वीं कक्षा की छात्रा)
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।