सौरभ कुमार ठाकुर (बालकवि एवं लेखक) मुजफ्फरपुर, बिहार, मो0- 8800416537

तुम कुछ कर सकते हो तुम आगे बढ़ सकते हो । तुममे है बहुत हिम्मत तुम जग को बदल सकते हो । तुम खुद से हिम्मत नही हारना । कभी खुद का भरोसा मत हारना । तुम झूठ का मार्ग छोड़ सच्चाई के रास्ते पर चलते रहना । मुसीबत बहुत आते हैं जीवन में बस डट कर सामना करना । तुम ही देश के भविष्य हो यह बात हमेशा याद रखना । आत्मविश्वास बनाए रखो तुम हर कार्य पूरा कर पाओगे अपने प्रयास तुम जारी रखो एक दिन जरूर सफल हो जाओगे । तुम करना कुछ ऐसा कि, सारी दुनिया तुम्हारे गुण गाए । तुम बनना ऐसा कि महानों की, महानता भी कम पड़ जाए । तुम रखना हिम्मत इतनी कि, वीर योद्धा की तलवार भी झुक जाए । तुम बनना इतना सच्चा कि हरिश्चंद्र के बाद तुम्हारा नाम लिया जाए ।