दीपक श्रीवास्तव “दीपू”
आओ इस दीपावली हम कुछ खास करे ।
जलाकर चिराग रोशन जहाँ करे ।।
मैया की मूरत हो , प्रण हम करे।
न हो कोई मायूस कोशिश ये हम करे ।।
आओ इस दीपावली हम कुछ खास करे..
ना सोये कोई भूखा अहसास हम करे ।।
घर करे रोशन ,फुलझड़ियाँ छुड़ाए ।
पर रहे ध्यान रोशन झोपड़ी भी बनायें ।।
कुछ इस कदर हम रोशन जहाँ करें ।।
आओ इस दीपावली हम कुछ खास करे..
भुला दें सभी आपसी मतभेद।
क्या हिन्दू , क्या मुस्लिम ना रहे ये भेद ।।
जलाये दिए अंधकार हम भगाये ।
चलो आज रोते हुए बच्चे को चुप कराये ।।
बने हम आदर्श कि लोग भी आस करे ।
आओ इस दीपावली हम कुछ खास करे..
हे प्रभु ! आपसे प्रार्थना ये हम करे ।
सबके दिलो में इंसानियत वास करे ।।
गिले – शिकवे मिटाकर हम सब गले मिले
कुछ इस कदर रोशन हम जहाँ करे ।।
कुछ इस कदर रोशन हम जहाँ करे ।
आओ इस दीपावली हम कुछ खास करे