झाँसी- पीआरवी 0362 को सूचना मिली कि पंचवटी रेलवे क्रासिंग के पास एक आदमी शराब के नशे में आत्महत्या करने के लिए जा रहा है । जानकारी देने वाले ने खुद को नशेड़ी का भाई बताया । इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस ने ट्रैक की तरफ आत्महत्या करने के इरादे से जा रहे व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया । कुछ देर बार उसी ट्रैक से झॉसी से कानपुर के लिए ट्रेन निकली । हिदायत देने के बाद उसे उसके परिजनों को स्थानीय थाने पर बुलाकर सौंप दिया गया ।
Related Articles
गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
February 3, 2018
0
यूपी 100 के 17 नवम्बर के कारनामे
November 18, 2017
0
धोखाधड़ी प्रकरण में दी गयी क्लीन चिट
September 30, 2018
0