हरदोई– थाना मझिला क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तडवा चतुरपुर निवासी सत्यपाल सिंह की पत्नी देवी उम्र (40)वर्ष ने मंगलवार की सायं 8 बजे घर के अंदर अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली । उसके शोर – गुल करने पर तीनों पुत्र और पति द्वारा आग से बचाने का काफी प्रयास किया गया । परन्तु महिला न बच सकी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है । मृतका की शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी । आत्म हत्या का कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है ।
Related Articles
बीमारी से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
January 12, 2018
0
चित्तरपुरवा गांव में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे जेवरात महिला पर बोला हमला
November 20, 2018
0
महिला व उसके बेटे को परिजनों ने पीटकर घर से निकाला
October 10, 2018
0