बदायूँ : इस्लामनगर- नगर पंचायत कार्यालय इस्लामनगर में सोमवार को शासन द्वारा नामित किए गए सभासदों के लिए उपजिलाधिकारी बिल्सी संजय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नामित सदस्य जयदेव शास्त्री, संजीव पहलवान, सुशील पाठक को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राकेश सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन निशान्त नाजिम व चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली, इस्लामनगर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह, कानूनगो शंकर लाल गुप्ता, सभासद निखिल गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मुजफ्फर अली खां, महेन्द्र सागर समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।