अमेठी : वो खुद को बचाता रहा; उसको रोकता भी रहा; लेकिन वो नहीं रुका और अपने सहकर्मी को डंडों से पीटता रहा।
खबर अमेठी से है चतुर्थ श्रेणी कर्मी पवन यादव ने अपने सहकर्मी प्रियांशु मिश्रा को डंडों से पीटा लड़ाई भी कोई बहुत बड़ी नहीं थी सूत्रों की माने तो चाबी के छोटे से विवाद को लेकर पवन यादव ने अपने ही सहकर्मी की डंडों से पिटाई कर डाली और बैठे लोग हंसते रहे और अपने कामों में व्यस्त रहे। किसी ने भी लड़ाई रोकने की कोशिश भी नहीं की।
पीड़ित ने थाने में दी लिखित तहरीर,पीडित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा। पवन यादव फरार है। पवन यादव द्वारा हिमांशु मिश्रा की पिटाई की पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुआ कैद हो गई ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का पूरा मामला बताया जा रहा है ।
—अमेठी से मनोज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट