रोहिणी में बीनस्टार वेलफेयर ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो गरीब लोगों के लिए पिछले दस साल से काम कर रही है ।बीनस्टार वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक संगीता तलवार व पल्लवी तलवार दोनों मिलकर पार्क में या अपने घर में गरीब बच्चों को पढ़ाने उनको अच्छे संस्कार देने, स्किल डेवलपमेंट ,नृत्य ,गायन ,मेहंदी ,पार्लर की शिक्षा देना आदि काम कर रही है ।
गरीब बच्चों को इनकी प्रतिभा दिखाने के लिए अलग अलग कार्यक्रम में हिस्सा दिलाना, फैशन शो की प्रैक्टिस व उसकी स्टेज दिलाना, जिन बच्चों को फ़िल्मी दुनिया में इंटरेस्ट है उनकी प्रतिभा दिखने का आयोजन कराना, इनको शिक्षा से सम्बंधित सामान मुहैया कराना, जैसे कि स्कूल बैग ,लंच बॉक्स ,पानी की बोतल , ज्योमेटरी बॉक्स , पेन्सल ,पेन, रबर ,शार्पनर ,कापी-किताबें , स्कूल ड्रेस आदि के लिए संस्था कार्य कर रही है । संगीता तलवार एक अधिवक्ता भी है । वो अपने इस गुण का इस्तेमाल गरीब औरतों को इंसाफ़ दिलाने में करती है । ऐसे परिवार जिनकी बेटियों को ससुराल वालों ने मारा-पीटा या प्रताड़ित किया, उनके लिए दिन रात एक करके उनको इंसाफ़ दिलाया और अपराधी को जेल भिजवाया । यह सब कुछ गरीबों के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करती है।
अभी कोरोना जैसी महामारी में भी ये संस्था काफ़ी काम कर रही है । संगीता तलवार व उनकी टीम लगातार गरीब परिवारों की मदद के लिए मसीहा बनी हुई है । अपनी व अपने परिवार की परवाह ना करते हुए इन परिवारों को खाना वितरण कराना, राशन की व्यवथा करना , कपड़े आदि की व्यवथा करना और लोगों को जो भी ज़रूरत का सामान होता है वो गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों तक पहुँचा रही है । इस महामारी में असहाय दो सौ परिवारों को उनके घर जाकर कपड़े धोने का सर्फ़ व ब्रेड भी पहुँचाई ।
बीनस्टार वेलफेयर ने विजय विहार दिल्ली की झुग्गियों में पाँच सौ लोगों को साबुन व मास्क दिया और बच्चों को मास्क व बिस्किट बाँटे, सभी लोग बड़े खुश हुए । सभी को करोना के बारे में बताया व उनको मास्क की उपयोगिता बताई । साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया । इन लोगों को रोज़ बना हुआ खाना भी बाँटा जाता है । अब तक पाँच सौ परिवारों को सूखे राशन की किट भी बाँटी गई है । करीब पाँच सौ लोगों को केले बाँटे । इसके साथ साथ जनवरो का भी ध्यान रखा जा रहा है । कुत्तों व बिल्लियों को दूध पिलाना, गाय को रोटी व पालक खिलाना आदि कार्य किये जा रहे हैं ।
पूरी कालोनी को सैनिटाईज़ कराने का काम भी बीनस्टार संस्था ने किया है । मज़दूर दिवस पर दो सौ परिवारों को चीनी, दूध, चाय पत्ती, ब्रेड ओर सर्फ़ बाँटा । पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखने का संदेश देते हुए पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए । पुलिस कर्मचारी ,डॉक्टर, सफ़ाई कर्मचारी, मलेरिया कर्मचारी, वन विभाग कर्मचारी, जल बोर्ड आदि के कर्ममचारियों तक सहायता पहुँचाने काा काम किया गया है ।
टीम की सदस्य आशा, रमोती, नक्षत्रा, पल्लवी तलवार, शाहिद अनवार, हितेश आदि जो संस्था में जी-जान से मेहनत कर रहे है, को धन्यवाद ज्ञापित किया । बीन स्टार वेलफेयर
ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता तलवार एक महिला होने के नाते अपने देश के लिए करोना जैसी बीमारी को हराने के लिए लड़ाई लड़ रही है । संगीता तलवार ने अपनी टीम के साथ मिलकर हमें करोना को हराना है अपने देश से भगाना है के लिए मुहिम छेड़ रखी है । इनका कहना है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा ना रहे क्योंकि इस दुख की घड़ी में हम सभी लोग मिलकर लड़ाई लड़ेंगे तभी करोना जैसी बीमारी को भगा पाएंगे ।