प्रखर उत्तम बने उप जिलाधिकारी सिराथू

कौशाम्बी। अभी तक सिराथू तहसील में तैनात रहे उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव को सिराथू तहसील क्षेत्र से हटा दिया गया है। उन्हें जनपद मुख्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अभी तक जनपद मुख्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर रहे उप जिला अधिकारी प्रखर उत्तम को सिराथू तहसील क्षेत्र में उप जिला अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

सिराथू एसडीएम के स्थानांतरण के पीछे एक भाजपा नेता का नाम प्रकाश में आ रहा है। उक्त भाजपा नेता एसडीएम सिराथू पर नाजायज दबाव बनाकर गलत कार्य कराना चाहता था लेकिन उप जिलाधिकारी ने गलत कार्य करने से इंकार कर दिया जिसके चलते उन्हें तहसील से हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।