भाजपा की प्रेमावती हरदोई जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित

प्रेमावती 71 में से 65 मत प्राप्त कर विजयी घोषित, वहीं सपा की मुन्नी देवी गौतम को मिले मात्र 6 मत

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मतदान कलेक्टेªट स्थित जिलाधिकारी न्यायालयकक्ष में प्रेक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार की उपस्थित में भारी सुरक्षा व्यवस्था में शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान प्रारम्भ होने से पहले अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भाजपा एवं सपा प्रत्याशी की उपस्थित में मतपेटी को सील कराकर मतदान पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ कराया गया। कुल 72 मतदाताओं में से 71 मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान के उपरान्त अपरान्ह 03 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विजय प्राप्त करने वाली उम्मीदवार प्रेमावती 71 में से 65 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुई तथा मुन्नी देवी गौतम को 6 मत प्राप्त हुए। प्रेक्षक महोदय की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी प्रेमावती को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी बी0एल0 भार्गव, एस0ओ0सी0 चकबन्दी बी0एन0 उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।