कछौना, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। जिसमें एस०एम०डी० पटेल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० शिवराज सिंह को भाजपा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया।

शिवराज सिंह को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्त्ताओं और शुभचिन्तकों ने डॉ० पटेल को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामना देने के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।