गणेश महोत्सव की तैयारियां हुई पूर्ण

पाली (हरदोई)- हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी कस्बा पाली के  पंतवारी देवी मंदिर प्रांगण व माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण पर गणेश महोत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाने के एवज में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गरुवार को मूर्ति स्थापना के उपरांत सायं काल मे दूरदराज से आये कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तूति की जाएगी।

कस्बा पाली के माँ पंतवारी देवी मंदिर प्रागण पर इस बार भी गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गणेश महोत्सव सेवा समिति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पंतवारी देवी मंदिर प्रांगण पर गजानन महाराज की मूर्ति स्थापना गुरुवार को सुबह सात बजे मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। रंगारंग कार्यक्रम में श्री कृष्ण रामलीला का मंचन 13 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सायं आठ बजे से रात्रि दस बजे तक होगा। आरती सुबह आठ बजे व शाम को सात बजे होगी। कमेटी द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन में 14 सितम्बर को निबंध,15 सितम्बर को कला, व 16 को सामान्यज्ञान की प्रतिस्पर्धा होगी। जिसमें पुरष्कृत छात्र छात्रों को 18 सितम्बर को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। हवन पूजन 19 सितम्बर प्रातः आठ बजे व विसर्जन 19 सितम्बर सुबह नौ बजे होगा। वही दूसरी ओर कस्बे के मोहल्ला विरहना स्थित मां दुर्गा मंदिर कमेटी ने बताया कि गणेश महाराज के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। साथ है कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा मूर्ति स्थापना 13 सितम्बर को सुबह आठ बजे , आरती सुबह साढ़े सात बजे व सायं साढ़े सात बजे। साथ ही सावरिया ग्रुप दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा शाम आठ बजे से रात्रि साढ़े दस बजे तक धार्मिक कार्यकर्मो व आकर्षण झांकियों की प्रस्तूति की जाएगी। वही विसर्जन 20 सितम्बर को सुबह 9 बजे गर्रा पुल पर नगर भृमण के पश्चात किया जाएगा।