राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’
कोरोना वायरस व रोज़गार के संबंध में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल एवं अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद जी प्रेसवार्त्ता सम्पन्न हुई ।
प्रेसवार्त्ता में अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,618 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 5,09,556 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 94.03 है । कल एक दिन में कुल 1,75,633 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,91,70,240 सैम्पल की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,036 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 24,575 कोरोना के एक्टिव मामले हैं ।
नवनीत सहगल ने रोज़गार से सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए 6.48 लाख नई MSME इकाइयों को ₹19,772 करोड़ का ऋण दिया गया है। नई MSME इकाइयों के माध्यम से लगभग 26 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं । पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को ₹11,062 करोड़ के ऋण वितरित किए जा रहे हैं ।