ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संस्थापक बालेश्वर लाल की मनाई पुण्यतिथि

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- सोमवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की 33 वीं पुण्यतिथि तिथि मनाई गयी। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बारे में विस्तार से बताया।

श्री अनुराग ने कहा कि बालेश्वर लाल बचपन से ही समाज में व्याप्त बुराइयों मिटाने के लिए अग्रसर रहते थे उन्होंने आगे कहा कि श्री लाल जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी लोगों को भी उनके बताए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर जनार्दन मिश्रा,अनुपम पाठक, अंकुश गुप्ता, भानुदेव अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री, आलोक शुक्ला, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, आकाश गुप्ता आदि के साथ साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।