हरदोई के आर.आर. इण्टर कॉलेज में 26 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस का आयोजन किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ व हरित राष्ट्र के निर्माण में विज्ञान रहा । विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान, तकनीक और नवाचार जिला परियोजना का प्रस्तुतीकरण छात्र व छात्राओं द्वारा किया गया ।
जूनियर वर्ग में छः कॉलेजों की दस टीमों व सीनियर वर्ग में ग्यारह कॉलेजों की पन्द्रह टीमों ने भाग लिया । सीनियर वर्ग में पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज गौसगंज के शिवम मिश्र , नीलेश प्रताप सिंह की टीम ने प्रथम स्थान व ऋषांग पटेल , रितपर्ण सिंह की टीम ने तृतीय स्थान , आर.आर इण्टर कालेज की टीम दोनों ही वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एसडीडी साण्डी की टीम प्रथम स्थान पर रही। पी.बी.आर.।इण्टर कालेज की दोनो टीमों का मार्गदर्शन प्रदीप नारायण मिश्र ने किया । चयनित टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नोएडा के आई. टी. एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा ।