दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वचन पत्र जारी

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वचन पत्र जारी किया। इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार जहां झुग्गी वहीं मकान योजनापर तेजी से काम कर रही है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को मकान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर घर नल पहुंचाना चाहती है और इस वचन को पूरा करेगी। लेकिन इस योजना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रुचि नहीं ले रहे हैं क्योंकि वह टैंकर माफिया को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र में जो वादे जनता से कर रही है उसे पूरा करके दिखाएगी।