भारतीय सेना ने वीर नारियों के लिए शिकायत निवारण और कल्याण हेतु वीरांगना सेवा केंद्र- वी.एस.के की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य है कोई भी हो बात, अपनों की हो देखभाल। सैनिक पत्नी कल्याण सगंठन की अध्यक्ष ने दिल्ली छावनी में भारतीय सेवानिवृत्त सैनिक निदेशालय में इस परियोजना की शुरुआत की। ये सुविधा इंडियन आर्मी वेटरंस पोर्टल www.indianarmyveterans.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। यहां शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जानकारी, निगरानी तथा उत्तर मिलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।