आइ० ए० पी० एस० (इण्टरनेशनल ऐकडेमिक ऑव़ फ़िज़िकल साइंसेस) प्रयागराज के मासिक विवरणपत्र ‘विज्ञान-संधान’ के प्रवेशांक का लोकार्पण ‘भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी संस्थान’ (आइ० आइ० आइ० टी०), प्रयागराज के निदेशक प्रो० पी० नागभूषण ३० दिसम्बर को आइ० आइ० आइ० टी० के सभागार में अपराह्न १२.४५ बजे करेंगे।
आइ० ए० पी० एस० के मीडियाप्रभारी और ‘विज्ञान-संधान’ के सलाहकार सम्पादक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय के अनुसार, इस अवसर पर पूर्व-अध्यक्ष– उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग और आइ० ए० पी० एस० के अध्यक्ष प्रो० कृष्णबिहारी पाण्डेय, पूर्व-कुलपति– नेहरू ग्रामभारती विश्वविद्यालय और आइ० ए० पी० एस० के महासचिव प्रो० पारसनाथ पाण्डेय, आइ० टी०, बी० एच० यू० के पूर्व-निदेशक प्रो० सिद्धनाथ उपाध्याय आदिक गण्यमान्यजन उपस्थित रहेंगे।