हरदोई में आवास योजना में धांधली को लेकर प्रदर्शन

हरदोई जिला मुख्यालय पर हर रोज़ फरियादीयों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन आज कल इन फरियादियों में अधिकांश ऐसे हैं। जिन्हें पीएम आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, हालांकि आवास बनाये भी जा रहे हैं और आवासों का पैसा भी लोगों के खाते में समय से पहुंचाया जा रहा है।उसके बाद भी आखिर क्यों पात्रो को न मिल कर अपात्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
हरदोई जिले के अहिरोरी विकास खंड की ग्राम सभा थोकमाधौ से करीब दो दर्जन लोगों ने आज आवास न मिलने के संबंध में जिलाधिकारी को शपथ पत्र सौंपा।ग्रामीणों का आरोप है। कि सेक्रेटरी सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा पात्रो का नाम सूची से काट कर पैसे वालों को पात्र बना कर आवासीय योजना का लाभ दिया जा रहा है। आरोप है कि जब सेक्रेटरी के पास ग्रामीण जाते है तो उनके साथ गालीगलौज कर उन्हें वहाँ से भागा दिया जाता है और जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं।ऐसे में ये सभी पीड़ित पिछले कई दिनों से जिलाधिकारी की चौखट पर नाक रगड़ रहें हैं।
हालांकि आज शपथ पत्र जिलाधिकारी को इनके द्वारा सौंपा गया है, जहां से फिलहाल आश्वासन इनके हाथ लगा।मामले की विधिवत जानकारी से ग्रामीण महिलाओं ने अवगत कराया और अपना दर्द कैमरे के सामने बयां किया। इस गड़बड़ घोटाले के मामले की जानकारी जब सुर्खियों में आई तो मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।साथ ही जानकारी दी कि प्राप्त एप्लिकेशन को संबंधित वीडीओ को भेजा जा रहा है उसके बाद पात्रता व अपात्रता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।