सूबे में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को सपा ने जनता से धोखा बताया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि निकाय चुनाव निपटते ही योगी सरकार ने मंहगाई से ट्रस्ट आम आदमी की कमर और तोड़ दी। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुकेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार एक के बाद एक ऐसे निर्णय कर रही है, जो आम आदमी की ज़िन्दगी मुश्किल कर रहे हैं। प्रदेश सचिव संजय ने कहा कि बिजली दरें बढ़ा कर भाजपा सरकार ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखा दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा उठाना होगा। धरना-प्रदर्शन के बाद सिटी मजस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
सभा को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, एमएलसी मिसवहाउद्दीन, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, लोहिया वाहिनी प्रदेश महासचिव जीतू वर्मा, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा, पूर्व जिला महासचिव सन्तराम यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता सिंह, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता व जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल आदि ने भी सम्बोधित किया।