नगरपंचायत द्वारा स्थापित कूड़ेदान ही बन गये कूड़ा-करकट

कछौना, हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी द्वारा स्वच्छता में प्रथम स्थान रखने के लिए जगह जगह होल्डिंग लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही लाखों रुपए कीमत के कूड़ेदान नगर में जगह-जगह टूटे पड़े हैं। कूड़ेदान कूड़ा हो चुके हैं। जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।

लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों का कूड़ा डालने के लिए नगर में जगह-जगह रखवाएं गये थे, जो वर्तमान समय में अधिकांश गायब है। कुछ शेष बचे हैं, वह देखरेख के अभाव में कूड़ेदान कूड़ा बन चुके हैं। जिससे कचरा सड़क पर बिखरा पड़ा रहता है।

नगर के लोगों ने कूड़ा निस्तारण की समस्या में के बारे में नगर पंचायत को अवगत कराया था ,परंतु जिम्मेदारों ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं नगर पंचायत कछौना पतसेनी ने स्वच्छ सर्वेक्षण में गुड फील कराने के चक्कर में फर्जी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता