अवैध खनन को लेकर गजरौला के एक मोहल्लेवालों ने जमकर किया धरना प्रदर्शन

विपिन कुमार, गजरौला


सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी नगर में अवैध खनन का काम रुक नहीं पा रहा है। आज सुबह नगर में खादगुजर रोड पर स्थानीय मोहल्लेवालों ने रातों-रात हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। मोहल्ले वालों का कहना है कि खनन माफिया रातोरात मिट्टी का जेसीबी द्वारा खनन करते हैं और शहर में मिट्टी को मोटे मुनाफे में बेचते हैं। शुक्रवार की रात को हुये खनन से पूरी सड़क पर मिट्टी पड़ी हुयी है। जिसके कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात का मौसम है यदि कोई बाईक सवार फिसलकर गिर गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलन्द हो चुके हैं की शासन या प्रशासन का जरा भी भय नहीं है। वह रातों-रात शासन व  प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर खनन का काम करते हैं।

गजरौला थाना प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि खनन सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है यदि क्षेत्र में कही भी जेसीबी द्वारा खनन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्यवाही की जायेगी।