पद्मावत के विरोध में अधिवक्ताओं, क्षत्रिय महासभा ने किया प्रदर्शन

           सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म पद्मावत के गुरुवार से हो रहे प्रदर्शन के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व अधिवक्ता संघ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। क्षत्रिय महासभा व अन्य संगठनों से जुड़े चार दर्जन से अधिक अधिवक्ताओँ व युवकों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया।
             फिल्म पद्मावत को आधिवक्ता संघ व क्षत्रिय महासभा ने विदेशी साजिश बताया। कहा कि देश के इतिहास और संस्कृति को बिगाड़ने के लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अस्मिता की रक्षा के लिए रानी पद्मावती ने जौहर किया। क्षत्रिय समाज उनकी पूजा देवी की तरह करता है और संजय लीला भंसाली ने उनका अपमान किया है।