भाजयुमो द्वारा परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा हुई आयोजित

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी सौरभ तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को कार्यक्रम स्थल एवं उनके घरों पर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अंकित पांडे, सौरभ तिवारी ,संजय शुक्ला ,वैभव सिंह, हर्ष शुक्ला, अविनाश यादव,महामंत्री अमित त्रिपाठी , अभिषेक गुप्ता व अतुल सिंह, सचिन सोनकर ,मनीष शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव,आशुतोष तिवारी, शोध प्रमुख अमित तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।