कछौना/हरदोई : शुक्रवार को सहारा इंडिया व पर्ल्स में नागरिकों व ग्रामीणों का जमा धन दिलाने के लिए कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष की अगुवाई में सहारा इंडिया व पर्ल्स के कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर रुपये वापस दिलाने की मांग की।
बालामऊ से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सत्यपाल ने बताया कि लाखों गरीबों की गाढ़ी कमाई दोनों कंपनियों में जमा है लेकिन संचालको की मनमानी के चलते धन वापसी नही की जा रही है।जिससे आमजनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है। जमा रुपया वापस दिलाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी के निर्देश पर सहारा के सेक्टर कार्यालय बालामऊ पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रुपया वापस दिलाने के लिए मांग की है।
सेक्टर वर्कर सहारा इंडिया सत्यपाल ने बताया कि मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।न्यायालय से दिशा निर्देश मिलने पर ही भुगतान सम्बन्धी कोई निर्णय लिया जा सकता है।
प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष संतराम वर्मा, सम्भावित प्रत्याशी डॉक्टर पीएल रावत, लख्मी चंद नागर, अंगद सिंह, श्यामप्रकाश त्रिपाठी, असफाक अली आदि लगभग दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
ख़बर- पी.डी. गुप्ता