दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिले जितेंद्र सक्सेना

अंकित सक्सेना बदायूँ

बदायूं शहर के सिविल लाइन स्थित माल गोदाम रोड पर रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने दिल्ली के 11 अशोका रोड पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह से एक शिष्टाचार मुलाकात की । उन्होंने मुलाकात के दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में में अवगत कराया ।

मुलाकात के दौरान जितेन्द्र सक्सेना

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को में भाजपा को लेकर जो उत्साह है वह गजब का है । मुलाकात के दौरान दिल्ली में भाजपा के दोनों पदाधिकारियों ने बदायूं में हो रही कार्यकर्ताओं को आ रही दिक्कतों से भी उन्हें अवगत कराया । संगठनात्मक समस्याओं के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया । शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने जितेंद्र सक्सेना को लौटने के दौरान आशीर्वाद भी दिया ।