शिव यादव-
उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में पत्रकारों ने नवीन गुप्ता पत्रकार हत्याकांड के विरोध में काली पट्टी बांध कर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राजेश कुमार को सौंपकर पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, पत्रकार के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता देने और घटना की जांच एसटीएफ या सीबीआई से कराने की मांग की । ज्ञापन देने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप यादव, राजीव दीक्षित, राजीव शुक्ल, धर्मेन्द्र यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ नवाब ( शब्बू खां), आशुतोष अग्निहोत्री ( पवन), कमरूल खान, शुभम दीक्षित, शमसुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, नंदकिशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सुधीर अवस्थी, नफीस अहमद और प्रद्युम्न तिवारी आदि शामिल रहे।