नोएडा के थाना कासना की पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है । ये चोर NCR क्षेत्र में कार और बाइक की चोरी की घटनाओं अंजाम को देते थे । पकड़े गए चोरों में एक बुलन्दशहर का और दो हापुड़ के बताए जा रहे हैं । पकड़े गए चोर फ़िरोज, शहबाज और नदीम हैं । तीनों ही शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं । चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था । पुलिस की पकड़ में आने के बाद चोरों के 19 चोरी के मुकदमों का खुलासा हुआ है । चोरी की लगभग सारी वारदातें गौतमबुद्धनगर जिले की ही निकल कर सामने आयी हैं । चोरों के पास से पुलिस को एक असलहा मय कारतूस, दो चाकू, चोरी की तीन बाइक, चोरी की गई कारों के इंजन के साथ ही एक बैग भी बरामद हुआ जिसमें चाबी बनाने के यन्त्र मिले हैं ।
Related Articles
अवैध शराब बनाने वालों ने किया पुलिस टीम पर रॉड व फावड़ा से हमला
March 17, 2019
0
अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 29 शातिर पकड़े गए
October 28, 2018
0
चोरी की गयी मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद
January 13, 2018
0