हरदोई- जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों व आशाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाये पूरी तरह प्रभावित दिखाई पड़ी। सभी सीएचसी के कर्मचारियों ने पूरी तरह हड़ताल करके काम बन्द कर दिया उसके बाद जिला अस्पताल पहुचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन, एच आर पालिसी के अलावा बहुत से मांगो को लेकर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में हड़ताल कर रक्खी है । इसी हड़ताल की बजह से अपने जिले में भी हड़ताल का आगाज किया गया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन भी संविदाकर्मियों ने कोई कार्य नही किया जिससे स्वास्थ सेवाएं डगमगा गयी। फार्मासिस्ट यूनियन के नेता जेएन तिवारी ने प्रदर्शन में पहुचकर इन लोगो का समर्थन किया। हड़ताल में डाक्टर, नर्सें, आशा बहुए, टीबी कर्मचारी, लेब टैक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट कुष्ठ विभाग बीपीएम आदि शामिल हैं। जिनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित होना शुरू हो गई है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के अध्यक्ष डॉ अपूर्व अवस्थी और महामंत्री जावेद खान ने बताया की जब तक मांगे नही मानी जाती तब तक यह हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। इस मौके पर शिकायत निवारण समिति के सदस्य खालिद हुसैन शानू, ब्रजेश यादव, योगेंद्र सिंह, हरिनाम यादव, मनीष मिश्रा, आशिफ, देवेश कुमार, अखिलेश मित्रा, प्रदीप सिंह, डॉ नोशाद, ब्रजेश मित्रा, महेश श्रीवास्तब, सुरेंद्र कुमार, जकी खान, रफी खान, डीपी सिंह यादव, अमन त्रिपाठी, आसिष सिंह गौर, अखिलेश मित्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।