हरदोई- समाजवादी पार्टी कार्यालय जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में आयोजित की गई। छोटे लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण करके अमर रहे के नारे लगाए गए। माल्यार्पण के उपरांत एक गोष्ठी करके उनके जीवन संबंधी विचारों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जीवन दलित, मजदूर, वंचित, महिलाओं व गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। डॉ राम मनोहर लोहिया के साथ रहकर समाज में व्याप्त जातिवाद, धर्म, गरीब-रईस, महिला-पुरुष और अनेकों कुरीतियों को समाप्त करते हुए सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष में लगे रहे । डॉक्टर लोहिया के बाद में जनेश्वर जी के सिद्धांतों पर चलकर समाज में सभी को बराबरी का दर्जा दिलाने हेतु संघर्ष करते रहे । इसी कारण समाजवादी परिवार में मिश्रा को छोटे लोहिया के नाम से जाना जाने लगा । गोष्ठी में पूर्व महासचिव संतराम यादव, प्रदेश सचिव संजय कश्यप, अखिल सिंह चंदेल, प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, प्रशांत मिश्र, प्रह्लाद मिश्र, आर.एन. सिंह, धर्मेंद सिंह, नीरज अवस्थी, गजेंद्र सिंह, अभिनव राजपूत, हरिनाम सिंह यादव, अजय पांडेय, सुरेंद्र यादव, इमरान खां आदि मौजूद रहे।