जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने बताया है कि माह जनवरी में सेवा समस्या समाधान दिवस का आयोजन 23 जनवरी 2019 को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में किया जायेगा। उन्होने कहा है कि ग्राम्य विकास विभाग के समस्त सेवारत एवं सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी अपनी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र उक्त तिथि को समस्या समाधान दिवस में प्रस्तुत करें।