दबंगों और पुलिस के सिण्डीकेट से जनता परेशान, आप भी देखें वीडियो

अमेठी –

  • प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त वादों की दबंग खिल्ली उड़ाते हुए घटनाओं को अंजाम दिए ही जा रहे हैं।
  • अमेठी के जामो थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से लगातार पीड़ित हो रही जनता।
  • जामो थाना क्षेत्र के मूंघी गांव में 22 अगस्त की रात 1 बजे दबंगों ने एक गरीब के घर धावा बोल दिया। मारपीट किए जाने के साथ अवैध असलहे से फायर भी किया।
  • पीड़ित ने किसी तरह वहां से भाग कर पूरे मामले की शिकायत थाने में भी की लेकिन शिकायत के बावजूद जामो थाने की पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्यवाही।
  • अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगाकर हो गया परेशान और इसी के चलते पीड़ित ने स्वयं ही वीडियो बनाकर किया वायरल ।
  • वीडियो में पीड़ित ने अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांगते हुए साफ तौर पर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा यदि मेरी और मेरे पुत्र की हत्या हो जाती है तो इसकी जिम्मेदार जामो थाने की पुलिस और थाना अध्यक्ष संजय सिंह व सब इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह होंगे।

—-अमेठी मनोज शुक्ला