सवर्ण आयोग को लेकर भाजपा के दोनों सांसदों का हुआ घेराव

सवर्ण चेतना आयोग ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसदों को सौंपा

          हरदोई- सवर्ण चेतना सभा ने हरदोई के दोनों सांसदों अंशुल वर्मा व अंजूबाला का घेराव किया व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सवर्ण चेतना सभा गैर राजनैतिक संगठन है जो कि पूरे देश प्रदेश में सामाजिक मुद्दों एवं सभी वर्गो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहती है। हम सब प्रधानमंत्री व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से आपके माध्यम से मांग करते हैं कि जिस तरीके से देश के अन्दर एस0सी0एस0टी0 आयोग/पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्प संख्यक आयोग गठित किया गया है उसी तर्ज पर गरीब सवर्णो के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सवर्ण आयोग का भी गठन होना ज़रूरी है।
          आगे कहा गया है कि अगर सवर्ण आयोग का गठन होगा तो गरीब सवर्ण भी अपनी समस्या अपने आयोग में रख सकेंगे। सवर्ण आयोग का गठन होने से गरीब सवर्ण भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेगें। ऐसी वर्तमान परिस्थितियों में सवर्ण आयोग का गठन नितान्त आवश्यक हो गया है। वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है, सम्पूर्ण समाज के सम्यक विकास के लिए यह आवश्यक हो गया है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये। यदि समय रहते ऐसा न  हुआ तो गंम्भीर परिणाम आ सकते हैं। देश की तरक्की में सभी जाति धर्म के लोगो की बराबर की हिस्सेदारी रही है। हम सब अन्य आयोग का किसी भी प्रकार से कोई विरोध नही करते हैं वह सभी वर्ग के लोग हमारे अपने हैं। बल्कि सरकार से प्रमुख मांग करते हैं कि इसी तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन किया जाना ज़रूरी हो गया है। सवर्ण आयोग के गठन को लेकर हाई कोर्ट का निर्णय भी आ चुका है लेकिन सरकार उस आदेश पर कोई अमल नही कर रही है।
       सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हाई कोर्ट आदर्श दीपक मिश्र के निर्देश पर प्रदेश व्यापी सवर्ण आयोग के गठन को लेकर सांसद विधायकों का घेराव/ज्ञापन जनपद हरदोई में किया/सौपा गया है। उपरोक्त विषय की गंम्भीरता को ध्यान में रखते हुए हम सब की आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि आप अपनी सामाजिक एंव राजनैतिक गहरी सोच के द्वारा उपरोक्त मांगो पर स्वीकृति कराने हेतु प्रयत्न करेगें। घेराव मे प्रमुख रूप से आदर्श दीपक मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, आरिफ खान ‘शानू’ अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष, धीरज सिह प्रदेश मुख्य महासचिव, सजीव मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेश सिह जिला अध्यक्ष, आदर्श मिश्रा जिलाध्यक्ष छात्र संघ, प्रतिमा मिश्रा एड महिला सभा, रफीक लम्बू, आशुतोश बाजपेई आजाद, कृष्ण कन्त मिश्र, शिव मोहन शुक्ला, अनूप दीक्षित, सतीश शुक्ला, ज्ञानेश मिश्रा, सतीश शुक्ला, छोटू बनिया, विजय पांडेय, राम जी, मोहित सिंह, राम जीवन, विजय बहादुर सिंह, राजीव सिंह, अखिलेश तिवारी रहे।