राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

मंझनपुर, कौशांबी। मंझनपुर स्थित डायट मैदान में राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा भारत सरकार के किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ श्रीनाथ मौर्य की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

डायट मैदान से मंझनपुर चौराहा होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच उप जिला अधिकारी मंझनपुर को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट