प्रथम जनपद आगमन पर आम आदमी पार्टी विधायक का कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मंझनपुर, कौशांबी। कौशाम्बी की धरती में प्रथम आगमन पर आम आदमी पार्टी के नरेला विधायक शरद चौहान का पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान ने अपने सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर जिला महासचिव आकाश कुमार वर्मा , कोषाध्यक्ष बिजय बहादुर, जिला सचिव प्रवीण कुमार,जिलाउपाध्यक्ष सूरजबली शाक्य, वरिष्ठ उपाधयक्ष धनंजय त्रिपाठी, आरिफ फ़ारूक़ी, अली हुसैन हैदर रजा ,हैदर अली, मोहमद जाकिर रंजीत, अनिल, नारी शक्ति रति देवी ,शर्मिला देवी कुलदीप कुमार, परमेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक जी को कौशांबी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कौशाम्बी की जनता को दिल्ली मॉडल से रुबरु कराया। अगर हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य व पानी, बिजली पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली मॉडल को जिला कौशाम्बी का उत्तरप्रदेश बनाया जाएगा।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट