बदायूँ : 15 जुलाई- जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय में औचक छापा मारा तो वहां सक्रिय दलाल दीवार कूदकर भागे। उन्होंने दलालों को दीवार कूदकर भागते देख कर एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा की कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि कार्यालय में कोई भी दलाल नहीं दिखने चाहिए।
सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर अचानक छापा मारकर डीएम ने कहा कि कोई भी कार्य दलालों के माध्यम से न किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों के कार्य बिना रिश्वत के किया जाए दलालों को कार्यालय के आसपास आने दिया जाए।