कच्ची व अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी का अभियान लगातार जारी

आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध कच्ची शराब बरामद

कछौना (हरदोई) : जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधवार को आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कछौना के ग्राम समसपुर में आकस्मिक दबिश दी गई।

इस दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 60 लीटर कच्ची शराब व 600 किलोग्राम लहन व 4 भट्ठी सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गए। मौके पर लहन को नष्ट कर शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया। जिसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2) के तहत 4 व्यक्तियों सुनील पुत्र खुशीराम, शिवा पुत्र राजेश, सत्यवती पत्नी राकेश तथा रीना पत्नी सर्वेश के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही जितेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश तथा आबकारी सिपाही राजेश वर्मा, पंकज कुमार तथा कछौना पुलिस मौके पर मौजूद रही।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता