हरदोई में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई । बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं पाली थाना क्षेत्र में आंधी से बिजली के खम्बे और पेड़ टूटेने के साथ-साथ गांव में घरों के छप्पर भी गिर गए । इससे हालांकि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन दो बच्चे मलबे में दब गए थे जिनको सकुशल निकाल लिया गया है ।
कई दिनों से हो रही तेज गर्मी से जहाँ लोग परेशान थे वहीं मौसम की बदली करवट से देर रात आई तेज आंधी से छिटपुट नुकसान के बीच सुबह से दोपहर तक हुई हल्की बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मानपारा गांव में पेड़ उखड़ गए और बिजली के खम्बे भी टूट कर खेत और सड़को पर गिर गए । आंधी के बाद बारिश ने लोगों को खूब भिगोया। वहीं चक गांव में कई घर गिरे जिनमें एक घर में दो बालक दब गए जिनको ग्रामीणों ने मलबे से सुरक्षित निकाल लिया है ।