खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से तेल के कारोबारियों में हड़कंप मच गया और मकान बन्द कर भाग निकले एक युवक के मकान को मिलावटी तेल के भंडारण स्थल की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीज कर दिया है।
हरदोई के शाहाबाद में शुक्रवार की दोपहर के बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा टीम ने सरसो के तेल के एक कारोबारी का मकान सील कर दिया।यहां मंडी समिति के पास नवीन मंडी के मोहल्ला अल्लाहपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा ने अपनी टीम के साथ धर्मेंद्र के कारखाने पर छापा मारा।विभाग की टीम को देखते ही धर्मेंद्र अपने मकान में ताला डाल कर फरार हो गए।
मकान बन्द देखकर और इसी मकान में मिलावटी सरसों के तेल की भारी मात्रा में भंडारण किये जाने की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने मकान को सील कर दिया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा टीम के रामकिशोर अरविंद प्रजापति खुशीराम आदि लोग रहे वही छापेमारी से हड़कंप की स्थिति रही।