रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)– पाली नगर में वृंदावन धाम से चलकर आई श्री रामलीला मंडल द्वारा रविवार को श्री राम वनवास लीला का मंचन किया गया। भगवान का पूजन नन्दकिशोर शुक्ल व रामू अग्निहोत्री ने किया।
लीला में कैकेयी ने महाराज दशरथ से अपने दो वरदान मांगे जिसमे पहले वरदान में उन्होंने अपने पुत्र भरत को राजगद्दी व दूसरे वरदान में राम जी को चौदह वर्ष का वनवास माँगा।
जब भगवान राम माता सीता व छोटे भाई लक्ष्मण सहित वन की ओर जाने लगे तो बहां पर उपस्थित सभी भक्तों के नेत्रों से आँसू छलक उठे।
दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो कोई प्राण निकाल के लिए जा रहा हो ।पांडाल में उपस्थित सभी भक्त अपने नेत्रों से अश्रु धारा बहा रहे थे।