हरदोई- विवाहिता के साथ आठ दिनों तक दस लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।विवाहित युवती के साथ ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट करते थे, जबकि जेठ उस पर बुरी नजर रखता था युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो बदला लेने के लिए जेठ और उसके नौ दोस्तों ने युवती को अगुवा कर आठ दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया अब पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि युवती जब अपने ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति मानसिक रूप से ठीक नहीं है।कुछ दिन बीतने के बाद युवती के ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।युवती ने आरोप लगाया कि उसका चचेरा जेठ परशुराम उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।जोर जबरदस्ती किए जाने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने ससुराल वालों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज करवा कर वह अपने घर रहने के लिए आई तो कुछ दिनों बाद जेठ और उसके साथ अन्य करीब 9 लोग मायके में बुलेरो गाड़ी से आए सभी के पास असलहे व बंदूकें थी जिसके दम पर वह युवती को गाड़ी में जबरन बैठा कर ले गए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे सांडी थाना क्षेत्र में एक पक्के मकान में करीब आठ दिनों तक रखा वहां उसके साथ आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया।जैसे ही सभी नशे में धुत्त आरोपी सोए पीड़िता वहां से फरार हो गई। युवती को उसी गांव के प्रधान ने देखा और उसकी आपबीती सुनी जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया।युवती ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता की तहरीर पर एसपी बिपिन कुमार मिश्रा ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और उन्होंने कहा कि जांच कराकर सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।