पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में हत्या की रिपोर्ट

               9 जनवरी को मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के मामले में युवक के विरुद्ध उसी के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच में लगी है।
              शाहाबाद कोतवाली इलाके के हिरौली कुटुबनगर निवासी मेवाराम पुत्र साधूराम ने अपनी पत्नी उर्मिला 30 को 9 जनवरी को मामूली रूप से हुए आपसी विवाद के बाद मारापीटा था और उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। घटना को अंजाम देकर वह कमरे का दरवाजा बंद करके भाग गया था। महिला को जिला अस्पताल से घायल अवस्था मे लखनऊ रिफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में साधूराम ने अपने पुत्र मेवाराम के विरुद्ध अपनी ही पत्नी को जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब इस मामले में युवक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।