जिला अस्पताल के मलेरिया ऑफिस के दफ्तर के गेट की कुंडी काटकर हुई चोरी

            हरदोई– जिला अस्पताल में चोरों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए मलेरिया विभाग के ऑफिस को निशाना बनाया और ऑफिस से कंप्यूटर आदि चोरी कर भाग निकले।सुबह जब ऑफिस के कर्मचारियों ने दफ्तर खोला तो मामले की जानकारी भेजो से हड़कंप मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
         जिला अस्पताल में चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं जिससे जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।यहां बीती रात चोरों ने बोला धावा बोला और जिला अस्पताल परिसर में जिला मलेरिया ऑफिस के दफ्तर के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने ऑफिस में चोरी कर ली।
          सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे और कुंडी कटी देखी और दफ्तर का सामान भी अस्त व्यस्त दिखा तो हड़कंप मच गया।कर्मियों ने चोरी की सूचना मलेरिया विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को दी। मलेरिया इंस्पेक्टर आश्रिता सिंह ने बताया कि चोरों ने ऑफिस मे रखा फ्रिज कंप्यूटर स्प्रे मशीन बाल्टी टूल्स व 12 छाते चोरी कर लिया।सूचना पुलिस को दी गई है चोरी की वारदात से हड़कंप मचा है।