पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने आग लगाई, अस्पताल में मौत

कच्ची शराब बनाने की बात को लेकर एक पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।पिटाई से नाराज महिला ने केरोसीन डालकर आग लगा ली। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी
थाना लोनार छेत्र के अंतर्गत ग्राम बढोरा में शनिवार की शाम कुमकुम (35) पत्नी नीरज ने कोठरी बंद करके आग लगा ली। नीरज और मोहल्लेबासियो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती करने के 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। मोहल्लेबासियो ने बताया की नीरज आये दिन कच्ची शराब बनाने का धंधा करता है उसकी पत्नी ऐसा करने से रोकती है यही शनिवार को भी हुआ उसने शराब बनाने के लिए रोका तो नीरज ने उसकी पिटाई कर दी पिटाई से नाराज होकर पत्नी ने आग लगा ली। नीरज और उसके 4 बेटे के सामने ही सारी घटना हुई। जानकारी मिलते ही एस ओ लोनार नजमुल हसन नकवी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचकर जाँच पड़ताल शुरू की।