किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार

-माधौगंज थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास हुई वारदात
-अकेली ही शौच को गयी थी किशोरी पीछे से पकड़कर युवक ने किया दुराचार 
-कमरे में 2 घंटे तक रखा बंधक
-पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा


           देर रात शौच गई एक किशोरी को एक युवक ने पीछे से पकड़कर कमरे में बंधक बना लिया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।2 घंटे तक कमरे में बंद रही किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
          मामला थाना माधौगंज क्षेत्र के दौलतयारपुर गांव का है।यहां की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह बीती रात लगभग 10 बजे अकेली ही शौच के लिए गांव के बाहर गई थी।गांव के बाहर ही पीछे से उसके गांव का ही सादाब पुत्र मुन्ना आ गया और उसने उसे पीछे से पकड़ लिया।
         आरोप है कि पकड़ने के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास एक घर में ले जाकर के कमरे में बंद किया और उसके साथ दुराचार किया।आरोप है कि वह 2 घंटे तक कमरे में बंद रही और किसी तरह से घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी अपनी दादी को दी।मामले की पर वह परिजनों के साथ थाने पहुंची जहां पर उसने तहरीर दी।पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है मामले में कार्यवाही की जा रही है।