खेत की रखवाली कर रही कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म, युवती से छेड़छाड़

             हरदोई- कोतवाली शहर इलाके मे एक 10 वर्षीय कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म व कोतवाली देहात थाना इलाके में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई है। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों को छेड़छाड़ से जोड़ रही है और एफआईआर दर्ज कर कार्यवाई की बात कर रही है।
          शहर कोतवाली इलाके के एक गांव में कक्षा 6 में पढ़ने वाली 10 वर्षीया छात्रा अपने खेत पर मक्के की फसल की रखवाली करने गयी थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही नूर मोहम्मद पुत्र अलाउद्दीन आ गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता किसी तरह घर आई और परिजनों को जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
         दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना इलाके की है। यहां एक युवती का आरोप है कि वह घर मे अकेली सो रही थी। इस बीच उसके घर मे ओमपुरी निवासी सुशील व मोहित घुस आए और उसको पकड़ लिया तथा छेड़छाड़ करने लगे। जब वह चिल्लाई तो तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दी और भाग निकली। पीड़िता ने एसपी से कार्यवाई की गुहार लगाई।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों मामले छेड़छाड़ के है कार्यवाई की जा रही है।